काशीपुर, अक्टूबर 28 -- दिनेशपुर। वाल्मीकि जयंती पर नगर में वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समूचे नगर के भ्रमण के बाद शोभायात्रा वापस वाल्मीकि मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। मंगलवार की देर शाम को वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का गुरुद्वारा माता साहिब कौर के बाबा गुरदेव सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कावल सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा वापस देर शाम को नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई वाल्मीकि मंदिर में आकर संपन्न हुई। वहां भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, काबल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सफाई यूनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.