वाल्मीकि नगर वराज से गंडक नदी में छोड़ा गया 93 हजार क्यूसेक पानी
गोपालगंज, जुलाई 9 -- बरौली। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बारिश का असर अब गंडक नदी के जलस्तर पर दिखने लगा है। गुरुवार को वाल्मीकि नगर स्थित गंडक वराज से सर्वाधिक 92 हजार क्विसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया। जिससे नदी के जलस्तर में शुक्रवार को मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, दोपहर बाद वराज से डिस्चार्ज में कमी आने लगी है। जिसको लेकर जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों के द्वारा नदी के जलस्तर पर निगरानी शुरू कर दी गयी है। सदर प्रखंड के पतहरा से लेकर बैकुंठपुर प्रखण्ड के बसंतपुर बंगला तक 15 स्थलों पर इंजीनियरों की तैनाती की गई है।हालांकि, इंजीनियरो का मानना है कि 92 हजार 900 क्विसेक डिस्चार्ज से नदी में पानी की मात्रा में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। बावजूद इसके हर तरफ स्थिति पर नजर रखी जा रही है। खासकर जहां नदी की धारा बांध के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.