एक प्रतिनिधि, अगस्त 15 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में टाइगर अटैक में शनिवार को एक किसान की मौत हो गई। घटना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे भेड़िहारी की है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। आक्रोशित लोग वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य सड़क पर इकट्ठा हो गए और भेड़िहारी चौक के पास जाम लगा दिया। शव को सड़क पर रखकर मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए परिजन एवं स्थानीय लोग प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग की एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाघ के हमले में मारे गए शख्स की पहचान भेड़िहारी के बंगाली कॉलोनी निवासी विजय हलदर के रूप में हुई है। इस दौरान लोगों ने वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश जताया और मुआवजा के साथ मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की।आक्रोशित लोगों ...