बगहा, अप्रैल 4 -- बगहा। सीमावर्ती वाल्मीकिनगर पर्यटन केंद्र को और आकर्षक व सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़े पैमाने पर कार्य शुरू कर दिया गया है। गंडक नदी के तट पर स्थित इस प्रमुख पर्यटन स्थल पर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ तट संरक्षण की कवायद भी तेज कर दी गई है। पर्यटन स्थल के रीवर पाथवे और एप्रोच पथ को गंडक नदी के कटाव से बचाने के लिए विशेष सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत लगभग 1126 मीटर लंबाई में जाली में बोल्डर भरकर तट को मजबूत किया जा रहा है, जिससे बाढ़ या जलस्तर बढ़ने की स्थिति में भी रास्ता सुरक्षित रह सके। वाल्मीकिनगर के कौलेश्वर शिव मंदिर तक जाने वाला गंडक तट पहले से ही मरीन ड्राइव जैसा मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है, जहां पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं। अब इस क्षेत्र के और विकसित होने से यहां आने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.