नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- हिंदू धर्म में महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि कहा जाता है, उन्हें मूल रामायण का रचयिता माना जाता है। हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। इस साल वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को है। माता सीता और महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी कथा रामायण के सबसे भावुक प्रसंगों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान राम ने लोकापवाद के कारण माता सीता को अयोध्या से दूर भेजने का निर्णय लिया, तब लक्ष्मण जी उन्हें वन में छोड़ आए। उस समय माता सीता गर्भवती थीं। वन में माता सीता को महर्षि वाल्मीकि का आश्रय मिला था। यह भी पढ़ें- कार्तिक महीने में जरूर अपनाएं ये 7 नियम, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपामाता सीता को क्यों छोड़ना पड़ा अयोध्या? रामायण में वर्णित है कि लंका विजय के बाद माता सीता अयोध्या वापस आई थीं।...