वाल्मीकि घाट पर नोटिस से समाज में रोष, मंत्री प्रदीप बत्रा से मिला प्रतिनिधिमंडल
रुडकी, मई 27 -- रुड़की, संवाददाता। भगवान वाल्मीकि घाट पर सिंचाई विभाग की ओर से ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को वाल्मीकि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर धार्मिक स्थल की रक्षा करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि घाट लोगों की आस्था, सम्मान और धार्मिक पहचान का प्रतीक है। घाट पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाए जाने से पूरे वाल्मीकि समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के लोगों ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद समाज में भय और असंतोष का माहौल बन गया है तथा लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। भगवान वाल्मीकि घाट केवल एक स्थान नहीं, बल्कि समाज की आस्था से जुड़ा पवित्र स्थल है। ऐसे धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई समाज बर्दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.