वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे में घुसा पानी
बगहा, सितम्बर 27 -- वाल्मीकिनगर। गंडक नदी का पानी वाल्मीकिनगर स्थित हवाई अड्डा परिसर में भी घुस गया है। पानी के लगातार फैलने से हवाई अड्डा क्षेत्र जलमग्न होने लगा है। आसपास के निचले इलाकों में भी पानी का दबाव बढ़ गया है। इससे हवाई अड्डे की गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गंडक के जलस्तर में वृद्धि के साथ पानी तेजी से आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है। इधर गंडक बराज से पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा सकता है। निचले क्षेत्रों में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने काे कहा गया है। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: गंडक बराज से निकला 4.74 लाख क्यूसेक पानी; बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी में बाढ़ से तबाही यह भी पढ़ें- टूट सकता है 23 साल का रिकॉर्ड यह भी पढ़ें- टूट सकता है 23 साल का िरकॉर्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.