वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन से की निरीक्षण की शुरुआत
बगहा, सितम्बर 24 -- बगहा। ईसीआर के जीएम डिम्पी गर्ग ने वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वे बुधवार देर रात विशेष सैलून से वाल्मिकीनगर स्टेशन पहुंचे थे। गुरुवार सुबह में उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था और निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। करीब 9.20 बजे वे विशेष ट्रेन से बगहा के लिए रवाना हुए। ईसीआर के जीएम के रूप में डिम्पी गर्ग का यह पहला निरीक्षण कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत समस्तीपुर रेल मंडल के अंतिम स्टेशन वाल्मीकिनगर रोड से उन्होंने की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि जीएम के निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की जा रही है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.