बगहा, दिसम्बर 13 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर 21वीं वाहिनी एसएसबी बगहा द्वारा बॉर्डर यूनिट रन (सीमा एकता दौड़) का आयोजन शनिवार को किया गया। बॉर्डर यूनिटी रन के तहत वाहिनी के कार्यक्षेत्र में 06 स्थानों पर तीन-तीन किलोमीटर तथा ठाडी एयरपोर्ट चौक से नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय वाल्मीकिनगर तक मेगा इवेंट के रूप में 5 किलोमीटर के दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ की शुरुआत धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह पूर्व विधायक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र दुबे कोयला एवं खान राज मंत्री भारत सरकार सहित राम सिंह बगहा विधायक, अचिंत्य लल्ला जिला अध्यक्ष बीजेपी , चिकित्सक डॉ राजू प्रसाद,विधायक प्रतिनिधि सोनू कुमार कुशवाहा,नगर उप सभापति बगहा रेशमी रंजन, 21 वीं वाहिनी एसएसबी, कार्यवाह...