वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में 1.04 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज
महाराजगंज, अगस्त 21 -- महराजगंज, निज संवाददाता। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से जल का डिस्चार्ज एक बार फिर बढ़कर 1 लाख 4 हजार 400 क्यूसेक पर पहुंच गया है। जनपद एवं नेपाल सीमा से लगे सभी प्रमुख तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित हैं। नियंत्रण कक्ष द्वारा चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट बाढ़ कंट्रोल रूम के मुताबिक वाल्मीकिनगर गंडक बैराज का डाउनस्ट्रीम जलस्तर बढ़कर 106.92 मीटर हो गया है। त्रिमुहानी घाट पर रोहिन नदी का जलस्तर सुबह के 79.41 मीटर से बढ़कर शाम को 79.48 मीटर दर्ज किया गया, हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान से काफी नीचे है। रतनपुर स्थित रोहिन बैराज का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। वहां से 240 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज जारी है।
राप्ती नदी व महाव नाले का जलस्तर अन्य प्रमुख नदियों व नालों के आंकड़ों में आंशिक कमी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.