बगहा, अप्रैल 13 -- श्रीकांत गुप्ता वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि।गश्ती के क्रम में चैमनिया मोड़ के समीप दो व्यक्तियों को शराब पीकर लड़-खड़ाते हुये रोड के किनारे गिरे पड़े स्थिति में गिरफ्तार किया गसा।ञ वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुये दोनों व्यक्तियों को साथ के बल के सहयोग से उठाकर नाम पता पूछा तो उनकी पहचान मंटू कुमार यादव सपही थाना चिउटांहा एवं रितिक कुमार जनकरपुर रोड पुपड़ी थाना पुपड़ी जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई। दोनों व्यक्ति का ब्रेथएनलाईजर मशीन से जांच किया गया। जिससे दोनों व्यक्ति का शराब पीने की पुष्टि हुई है। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बिहार राज्य में शराब का सेवन ,भंडारण और व्यापार कानुनन अपराध है। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में दो युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.