गोपालगंज, मार्च 30 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता शहर के काली स्थान रोड स्थित डॉक्टर नंदी ग्रेस इंग्लिश स्कूल ने विद्यार्थियों के लिए वाल्मीकिनगर शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इसका नेतृत्व प्रधानाचार्या डॉ. एलोरा नंदी ने किया। जिसमें लगभग 80 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने वाल्मीकि आश्रम का दौरा कर उसके धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद गंडक बैराज का अवलोकन कर बांध की संरचना और भारत-नेपाल सीमा के बारे में जाना। रविवार सुबह 4:30 बजे शुरू हुई इस यात्रा में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से भरपूर आनंद लिया। नाश्ता साझा करने और सामूहिक भोजन से उनमें सहयोग व अनुशासन की भावना विकसित हुई। विद्यालय प्रबंधन ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक पहल बताया। इस भ्रमण में नव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.