पटना, मार्च 10 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विकास के लिए एयरपोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ईपीसी मोड पर ई-टेंडर जारी कर दिया है। यह टेंडर मौजूदा एयरपोर्ट को कोड-2 बी श्रेणी के विमानों के संचालन के अनुरूप विकसित करने के लिए जारी किया गया है। इसका निर्माण 38.64 करोड़ रुपये से होगा। इससे उत्तर बिहार को लाभ मिलेगा। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने बताया कि इस परियोजना की निर्माण अवधि 11 माह है। परियोजना के तहत प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर टर्मिनल भवन, प्री-इंजीनियर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर, प्री-इंजीनियर्ड फायर स्टेशन तथा अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत बनाना है।उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.