हल्द्वानी, मार्च 18 -- कालाढूंगी। वाल्मिकी मन्दिर के पास नगर पालिका की ओर से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का वाल्मिकी समाज ने विरोध किया है। इस मामले में उन्होंने एसडीएम विपिन चंद्र पंत को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पालिका उनके मंदिर की भूमि पर कब्जा कर रही है। मामले में एसडीएम ने कहा कि भूमि के स्वामित्व को लेकर जांच की जाएगी। इस दौरान विक्रम, अतुल, नीरज, आरिश, दीपक, सुनील, सुमित्रा, मंजू, गौरव, शुभम, महेंद्र, सचिन, राहुल, जीवन, राकेश, अजय वाल्मीकि, सुमन शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...