वाल्मिकीनगर बैराज से गंडक नदी में चार लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, तटीय इलाकों में हाई अलर्ट
महाराजगंज, सितम्बर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के पहाड़ी जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंडक नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। रविवार तड़के से जलप्रवाह में हुए भारी उछाल के बाद सुबह छह बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज से डिस्चार्ज 4 लाख क्यूसेक के आंकड़े को छू गया। नदी के भारी वेग व जलदाब को देखते हुए बैराज के सभी फाटकों को खोल दिया गया है, जिससे नदी में पानी का फ्री-फ्लो प्रवाह जारी है। मुख्य नहरों में कटान व दुर्घटना के खतरे को टालने के लिए पूर्वी व पश्चिमी मुख्य नहरों का डिस्चार्ज बंद कर दिया गया है। बैराज के सभी फाटक खोले जाने और उफान के बाद जिले के तटीय व दियारा क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है。 यह भी पढ़ें- गंडक उफनाई, रोहुआ टोला व चकदहवा में घुसा पानी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की जानकारी बाढ़ नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.