वाल्टरगंज क्षेत्र में पोखरे के किनारे मिला युवक का शव
बस्ती, जून 28 -- सुरेंद्र बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बेदुलाबारी गांव स्थित भैंसानाथ शिवमंदिर के पास स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिला। उसका आधा शव सिर वाला हिस्सा पानी में तथा धड़ व पैर का हिस्सा बाहर था। इसकी पहचान विनय गौड़ (16) पुत्र उदयराज निवासी महदेव थाना वाल्टरगंज के रूप में हुई। इस शव को रविवार सुबह मंदिर की तरफ पहुंचे लोगों ने दिखा। मौके पर परिजन व पुलिस पहुंची। फोरेन्सिक टीम ने भी जांच पड़ताल शुरू किया। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार रात अपने घर की छत पर सोया हुआ था। रात में करीब तीन बजे बरसात होने पर छत से उतरा उसके बाद लापता हो गया। रविवार सुबह उसका शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.