पिथौरागढ़, मार्च 20 -- डीडीहाट में नगर में वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए स्मेश मशीन का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने स्मेश मशीन का शुभारंभ किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष चुफाल ने वालीबॉल एसोसिएशन का आभार प्रकट किया। कहा स्मेश मशीन से युवा वॉलीबॉल खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। जिला वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर शाह ने कहा जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने डीडीहाट के वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए स्मेश मशीन प्रदान कर इन खिलाड़ियों का बेहतर भविष्य का विकल्प तैयार किया है। इस दौरान विक्रम बिष्ट, अशोक खड़ायत, शेखर कफलिया, शैलेंद्र शाह, बलवंत रावल, भवनेंद्र भंडारी, रवि डसीला मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.