आरा, दिसम्बर 5 -- आरा। भोजपुर वालीबॉल जिला संघ की ओर से शुक्रवार को महाराजा कॉलेज मैदान में जूनियर वालीबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया। मौके पर भोजपुर वालीबॉल संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, सचिव रितेश कुमार सिंह, उपसचिव रितेश सिंह, चयनकर्ता यशवंत सिंह, पवन सिंह और शेखर कुमार मौजूद थे। खेल में जूनियर खिलाड़ियों की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया गया। बालक वर्ग में 12 खिलाड़ियों और बालिका वर्ग में सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चुने हुए खिलाड़ी आठ से 10 जनवरी को मोकामा में होने वाले राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.