फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बलिदान दिवस पर जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियो ने ईनाम झटकने को खूब जोर आजमाइश की। वालीबॉल बालक वर्ग में मुरहास कन्हैया की टीम विजेता रही। जबकि खोखो बालिका वर्ग में राजेपुर की टीम ने बाजी मारकर पहला स्थान पाया। विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गयी। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, डीएसओ सुरेंद्र यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान वालीबॉल बालक वर्ग में मुरहास कन्हैया की टीम ने कप्तान नवनीत राजपूत के नेतृत्व में पहला स्थान पाया। खोखो में सुहानी राठौर के नेतृत्व में राजेपुर की टीम ने पहला स्थान पाया। दूसरा स्थान अनन्या के नेतृत्व में कमालगंज टीम का रहा। 400 मीटर दौड़ बालक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.