उन्नाव, फरवरी 15 -- सुमेरपुर। तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गौरैया में डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आठ टीमों गौरैया, वीरपुर, राजापुर, रावतपुर कला, भूपगंज, उसुरू, विसरा मऊ ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच बिसरा मऊ और भूपगंज के बीच खेला गया। विसरा मऊ विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच उसरू व वीरपुर के बीच खेला गया। वीरपुर टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बिसरा मऊ व वीरपुर के मध्य खेला गया, जिसमें वीरपुर टीम 21-17 के अंकों विजयी रही। इस दौरान सूरज सिंह, वैभव मिश्रा, ग्राम प्रधान गौरैया, तन्नू अवस्थी ,राजेंद्र सिंह, शिवम तिवारी, बच्चा सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.