मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार स्टेट यूथ वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए जिला टीम का गठन 3 मार्च को किया जाएगा। इसके लिए अखाड़ाघाट रोड स्थित जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिला वालीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने बताया कि टीम बेगूसराय के मझौल में 6 से 8 मार्च तक आयोजित चैंपियनशिप में भाग लेगी। संघ के संयुक्त सचिव करुणेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 या उसके बाद की होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...