वालीबाल में अटौली की छात्राओं ने जीता राज्यस्तरीय फाइनल मैच
जौनपुर, सितम्बर 29 -- बदलापुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली की छात्राओं ने प्रयागराज के सीएवी कालेज में सोमवार को आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबाल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की ओर से खेलते हुए राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाफ अटौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 25-21 और 25-18 से अपने नाम किया। फाइनल में अयोध्या की टीम को छात्राओं ने दबाव की परवाह किए बिना बेहतरीन खेल दिखाया और अयोध्या को 25-16 व 25-19 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस प्रकार बेटियों ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और विद्यालय ही नहीं बल्कि जनपद का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: वॉलीबॉल अंडर 14 में विवेकानंद विद्या पीठ का दबदबा यह सफलता प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.