वालीबाल के उद्घाटन मैच में मिर्जापुर ने चंदौली को हराया
मऊ, जून 12 -- मऊ, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को पुलिसलाइन में अंतरजनपदीय वाराणसी जोन वॉलीबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, आपसी समन्वय, शारीरिक दक्षता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन मैच चंदौली और मिर्जापुर के बीच खेला गया। मिर्जापुर ने चंदौली को 25-07, 25-07 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी के निर्देशन में प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, भदोही, आजमगढ, सोनभद्र जनपदों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों की ओर से रोमांचक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.