वार मेमोरियल में मां के नाम किया पौधरोपण
प्रयागराज, जुलाई 9 -- रेड ईगल डिविजन ने पर्यावरण संरक्षण के गुरुवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पुरानी छावनी स्थित वार मेमोरियल परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में रेड ईगल एफडब्ल्यूओ (फैमिली वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन) की अध्यक्ष, अधिकारियों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न देशी एवं सजावटी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और सतत विकास का संदेश दिया गया। पौधरोपण के बाद वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक पौधा धरती माता के प्रति समर्पण, हरित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.