आगरा, अप्रैल 11 -- श्री वार्ष्णेय सभा द्वारा अक्रूर महाराज की प्रतिमा अनावरण एवं श्री वार्ष्णेय सभा की वेबसाइट का शुभारंभ हुआ। श्री अक्रूर चौक, पश्चिम पुरी, शास्त्रीपुरम रोड पर श्री अक्रूर महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश चंद्र वार्ष्णेय, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव भारतीय वैश्य महासभा डॉ.संजीव कुमार वार्ष्णेय, पार्षद प्रवीणा राजावत, अध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता, मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुरेंद्र वार्ष्णेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, मंत्री भानु प्रकाश एवं मीडिया प्रभारी केएम गुप्ता ने संयुक्त रूप से अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि अक्रूर जी महाराज भगवान श्रीकृष्...