अलीगढ़, अप्रैल 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के प्रमुख वार्ष्णेय मंदिर की सोसाइटी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नियम विरूद्ध निर्वाचन, वित्तीय अनियमिताओं को लेकर वार्ष्णेय समाज के ही लोगों ने आरोप लगाते हुए आगरा फर्म्स सोसाइटीज कार्यालय में शिकायत की। जहां से अब उपनिबंधक ने मंदिर व्यवस्थापक को नोटिस जारी किया है। क्षेत्रीय कार्यालय उपनिबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, आगरा के उप निबंधक विपुल कुमार सिंह की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में लिखा है कि कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, अमित गुप्ता, सुनील कुमार एवं अनुज वार्ष्णेय के द्वारा अलग-अलग शिकायतें पत्र भेजे हैं। जिसमें संस्था वार्ष्णेय मंदिर में विभिन्न अनियमिताओं, निर्वाचन नियम विरूद्ध तरीके से कराए जाने आदि की शिकायत करते हुए संस्था के पंजीयन को निरस्त करते हुए व्यवस्थापक सचिव क...