वार्ष्णेय प्रीमियर लीग का आगाज़, सुपर किंग्स ने रॉयल्स को हराया
एटा, जून 18 -- श्री वार्ष्णेय युवा परिवार की वार्ष्णेय प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ समाजसेवी विशन बोस वार्ष्णेय, संजीव वर्मा ने किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में वार्ष्णेय सुपर किंग्स और वार्ष्णेय रॉयल्स आमने-सामने हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ष्णेय सुपर किंग्स ने दो विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज सुमित वार्ष्णेय (भोला) ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ष्णेय रॉयल्स की टीम सुपर किंग्स के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। पूरी टीम 52 रन पर आउट हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.