अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण राष्ट्रपति भवन संग्रहालय, अमृत उद्यान, राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय तथा राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय कला, संस्कृति एवं प्राकृतिक विविधता को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। महाविद्यालय परिसर से दिल्ली के लिए रवाना हुए इस शैक्षिक दल में 53 छात्र-छात्राओं के साथ विभाग के 6 प्राध्यापक शामिल रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने बताया कि अमृत उद्यान की हरियाली और सुसज्जित पुष्प-वाटिकाओं का दृश्य अत्यंत मनोहारी रहा, जबकि राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में प्रदर्शित ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.