वार्षिक हिंदू पर्व पत्रिका का किया विमोचन
मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मुजफ्फरनगर। सहारनपुर बस अड्डे के सामने स्थित आर्चिड पार्टी हॉल में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से पत्रिका का विमोचन किया। अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह पत्रिका हिंदू संस्कृति और त्योहारों की सही जानकारी का सशक्त माध्यम है। भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने जातिवाद भुलाकर एकजुट होने पर जोर दिया। वहीं कुश पुरी ने वर्तमान विचारधारा को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संजय अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में आलोक चावला, प्रवीण जैन, राजीव कुमार बंसल, सरिता सिंगल, राजेश शर्मा, अंकित पाल, अनिल मलिक, अमित शर्मा, संजीव शर्मा, सोनू धीमान, अंजू शर्मा, निशा वर्मा, रेनू, गीता, रजनी, मधु, रेनू बाला आदि बड़ी संख्या में हिंदू वीर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.