पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। सहकारी गन्ना विकास समिति की प्रबन्ध कमेटी की बैठक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सचिव प्रभारी प्रदीप कुमार अग्निहोत्री ने प्रबंध कमेटी की बैठक का संचालन किया। बैठक में सभी सदस्यों को बैठक का एजेण्डा पढकर सुनाया गया। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गयी। समिति की वार्षिक साधारण सभा 30 मार्च को वर्चुअल बुलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। गन्ना विकास परिषद पीलीभीत के किराया निर्धारण के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया कि गन्ना विकास परिषद से 5000 रुपये प्रति माह किराया लिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। माह फरवरी में हुये व्यय अंकन 5121410.47 रूपए का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। गन्ना समिति में डाटा इण्ट्री आपरेटर तीन, ट्रैक्टर चालक एक और एक रात्रि चौकीदार रखने की स्वीकृति प...