वार्षिक सांस्कृतिक छऊ महोत्सव का हुआ आयोजन
सराईकेला, मई 16 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर गांव में वार्षिक सांस्कृतिक छऊ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृष्णापुर के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनबोध महतो ने कहा कि छऊ खरसावां की जीवन रेखा है। छऊ नृत्य की कला, परंपरा युगों-युगों से चली आ रही है। खरसावां का छऊ नृत्य संस्कृतियों का संगम है, जो दूर-दूर तक फैली है। छऊ नृत्य का शुभारंभ गणेश वंदना नृत्य के साथ किया गया। कलाकारों ने आदिवासियों के शिकार परंपरा पर आधारित शिकारी नृत्य, मयूर, मां दुर्गा, महिषासुर वध, रात्रि, राजा हरिशचंद्र के दान, राम लक्ष्मण पर आधारित सेतु बंधन, अश्वमेध यज्ञ व सीता हरण, शिव पार्वती के तांडव नृत्य को जीवंत रूप देने का काम किया। यह भी पढ़ें- बैशाख संक्रांति पर डुमरडीहा में छऊ नृत्य सह भोक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.