कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में सोमवार को वार्षिक समारोह एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, शिक्षा के प्रति जागरूकता और नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रीति गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। गीत, कविता और मनमोहक नृत्य ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षका शोभा देवी ने किया। वहीं प्रधानाध्यापक वसीम अहमद अंसारी ने अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, घर में पढ़ाई एवं स...