संभल, अप्रैल 6 -- कस्बा बबराला के लोहिया कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के अकादमिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी छात्रों और विभिन्न विषयों के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं, उन्हें अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नृत्य, गीत, नाटक और रंगार...