रुडकी, फरवरी 17 -- रुड़की। सेंट मार्क्स अकादमी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को वार्षिक अकादमिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएमजेएन पीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्या मधुराका सक्सेना और रोटरी क्लब रुड़की की अध्यक्ष रीना सैनी ने किया गया। विद्यालय के निदेशक कुंवर जावेद इकबाल, प्रिया अग्रवाल, शालिनी सक्सेना, फिरदौस खान, सीनियर रोटेरियन सुभाष सरीन, प्रो. राजेश चंद्र, वीरेंद्र जैन सहित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...