गंगापार, मार्च 1 -- लिटिल ग्लो प्री स्कूल करमा में रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे बच्चों ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य विकास अधिकारी पी सी जायसवाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम का संचालन अनुराग जायसवाल ने किया। उसके बाद विद्यालय के छोटे बच्चों ने गायन, प्रहसन, नृत्य, नाटिका आदि प्रस्तुत किये। अपने मुख्य उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। अच्छी शिक्षा व संस्कार ही बच्चों के भविष्य को संवारते हैं। इस अवसर पर डॉ भावना शर्मा व मौसम जायसवाल ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह को गजेन्द्र प्रताप सिंह, सुभाष केसरी, नरेन्द्र जायसवाल, जीतलाल जायसवाल, विजय यादव, पुष्कर द्विवेदी, डॉ अमरनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.