गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सर्वजन सेवा समिति का वार्षिक समारोह सूरजकुंड धाम पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने 'नर सेवा ही नारायण सेवा' का संदेश देते हुए संस्था के कार्यों को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान नि:शुल्क भोजन वितरण वाहन का लोकार्पण किया गया, जिसके माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जाएगा। डॉ. मोदी ने कहा कि सम्मानपूर्वक भोजन कराना केवल दान नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों की स्थापना है। आयोजक गजेंद्र भट्ट ने बताया कि संस्था जनसहयोग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही है। यह भी पढ़ें- नीमा के सदस्यों ने पौधरोपण कर मनाया स्थापना दिवस डॉ. जीसी द्विवेदी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से किया गया सेवा कार्य समाज को जोड़ने का म...