सासाराम, मार्च 30 -- दिनारा। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में सोमवार को वार्षिक शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गोष्ठी के दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों से बच्चों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का विशेष रूप से अनुरोध किया गया। अभिभावकों द्वारा भी विद्यालय की व्यवस्था और पठन पाठन को लेकर सुझाव दिये गए। इस मौके पर छात्रों का प्रगति पत्रक अभिभावकों के बीच वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...