वार्षिक विशेष शिविर-2026 का किया गया शुभारंभ
घाटशिला, मई 20 -- गालूडीह। यामिनीकांत बीएड कॉलेज सालबनी में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमारी कर्ण के नेतृत्व में 50 स्वयंसेवकों की उपस्थिति में वार्षिक विशेष शिविर-2026 का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर संस्थान के संस्थापक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदाधिकारी मोनटू पातर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर चर्चा की। विशेष रूप से उन्होंने माई भारत पोर्टल में सक्रिय योगदान, सहभागिता रजिस्ट्रेशन आदि के कार्य, प्रकिया और अवसर के बारे में विशेष रूप से जानकारी प्रदान की। प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने स्वयंसेवक को व्यक्तिगत जिम्मेदारी से परिचित कराया।कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.