वार्षिक रिपोर्ट जारी, 21 हजार से अधिक युवाओं-किसानों को मिला प्रशिक्षण
रांची, सितम्बर 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन जारी किया। सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज ने बताया कि वर्ष भर समन्वित ग्रामीण विकास, जनकल्याण व आध्यात्मिक गतिविधियां चलाई गईं। कौशल विकास के तहत 2,184 ग्रामीण युवाओं को बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया, जबकि एकदिवसीय कार्यक्रमों में 2,722 किसान शामिल हुए। इसके अलावा, किसान मेलों में 20 हजार और विकसित कृषि संकल्प अभियान के जरिए 135 गांवों के 15 हजार से अधिक किसान जुड़े। केवीके दिव्यायन, आईसीएआर व जैविक खेती की विभिन्न परियोजनाओं से 3,700 से अधिक किसानों को लाभ मिला। साथ ही, पूर्व प्रशिक्षुओं द्वारा गठित 125 विवेकानंद सेवा संघों ने गांवों में जनजागरण अभियान चलाया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आश्रम की डिस्पेंसरी और नेत्र शिविरों के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.