सुल्तानपुर, मार्च 31 -- बल्दीराय संवाददाता। तहसील क्षेत्र के सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक/प्रिंसिपल शिवम श्रीवास्तव ने अभिभावकों का स्वागत कर की। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति,उपलब्धियों एवं समग्र विकास की जानकारी दी। कक्षा-वार रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए।विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं अनुशासनप्रिय विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने विद्यालय द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.