गढ़वा, मार्च 12 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 7 तक की वार्षिक योगात्मक मूल्यांकन (एसए-2) परीक्षा गुरुवार को दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं द्वितीय पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। दोनों पालियों में विद्यार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान बीपीओ बिपिन बिहारी गुप्ता ने प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ बीआरपी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और सीआरपी दिनेश कुमार दुबे भी विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर परीक्षा संचालन की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.