जमशेदपुर, मार्च 1 -- पोसैता में आयोजित होने वाले वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे ने पोसैता रेलवे स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को मंजूरी दे दी है। शनिवार से यहां ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। शनिवार 28 फरवरी से 6 मार्च तक महत्वपूर्ण ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव पोसैता स्टेशन पर दिया गया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस तथा कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का पोसैता स्टेशन पर एक-एक मिनट का ठहराव सुनिश्चित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.