सासाराम, मार्च 12 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य व प्राथमिक विद्यालयों में गुरूवार से एक से आठ वर्ग के छात्रों का वार्षिक परीक्षा शुरू हुई, जिसमें 5186 छात्र शामिल हुए। बीईओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में शुरू हुए मूल्यांकन परीक्षा में कक्षा एक से आठ के छात्र शामिल हुए। परीक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह हो, इसके लिए अलग-अलग संकुल में कार्यरत शिक्षकों को विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गया है। ताकि परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके और छात्रों को अभी से ही विशेष परीक्षा का अनुभव प्राप्त हो सके। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के एक से आठ वर्ग में कुल नामांकित 5842 छात्र हैं। जिसमे पहले दिन 5186 छात्र शामिल हुए। 565 छात्र अनुपस्थित पाए गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...