लातेहार, मार्च 13 -- बेतला, प्रतिनिधि। सरईडीह संकुल के सीआरपी श्याम मनोहर यादव ने बीते बुधवार से सरकारी स्कूलों में चल रही कक्षा एक से सातवीं के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अपग्रेडेड मिडिल स्कूल कुटमू,बेतला, प्राइमरी स्कूल टंडियाही टोला आदि स्कूलों के निरीक्षण के हवाले से परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त होने की बात बताई और 13 मार्च की परीक्षा विभागीय आदेश से शनिवार (14 मार्च) को लिए जाने की बात कही। मौके पर बीआरसी बरवाडीह के अशोक कुमार, हेडमास्टर नरेंद्र राम, अजय सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.