पाकुड़, मार्च 12 -- वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य जिदातो उच्च विद्यालय में गुरुवार को शुरू हो गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने मूल्यांकन केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को उनके परिश्रम के अनुरूप उचित मूल्यांकन मिल सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मूल्यांकन केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी शिक्षक निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन के साथ मूल्यांकन कार्य संपन्न करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरत...