सिमडेगा, मई 3 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कारीमाटी बजरंग बली मंदिर परिसर में वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को अखंड हरिकीर्त्तन का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व देवनदी से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बजरंगबली मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां कलश स्थापित किया गया। मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बताया गया कि सोमवार को पूर्णाहुति हवन और भंडारा के साथ अखंड हरिकीर्तन का समापन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...