वार्षिक बैठक के मुख्य अतिथि होंगे आईसीएआर डीजी
कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसए कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि विवि एवं भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के संयुक्त प्रयास में अखिल भारतीय रबी दलहनी फसलों की 31वीं वार्षिक समूह बैठक आयोजित की जा रही है। इसके मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईसीएआर के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. डीके यादव, उप महानिदेशक (तिलहन एवं दलहन) डॉ. एसके झा और सहायक महानिदेशक (बीज) डॉ. एसके चौधरी शिरकत करेंगे। कुलपति ने बताया कि विवि में देशभर के दलहनी फसलों के ख्याति प्राप्त कृषि वैज्ञानिक अपने शोधों का प्रस्तुतीकरण करेंगे। जो दलहनी फसलों की उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.