औरंगाबाद, जनवरी 30 -- मदनपुर के राजकीय मध्य विद्यालय एरकीकला में गुरुवार को वार्षिक बाल मेला, स्पोर्ट्स मीट और शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकुमार ठाकुर ने की जबकि संचालन शिक्षक कुन्दन कुमार वर्मा ने किया। संगोष्ठी का उद्घाटन प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय एरकीकला के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकुमार ठाकुर और वरिष्ठ अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। संगोष्ठी में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीण अभिभावकों की उपस्थिति में बाल विकास, शिक्षा प्रबंधन और शिक्षा जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कला प्रदर्शन, गीत-संगीत, नृत्य-नाटक और वाद-विवाद प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.