बागपत, मई 17 -- बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दूसरे दिन 74 यूपी बटालियन एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अंत-इकाई फायरिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। विजेता चयनित कैडेट्स आगामी जून में फतेहगढ़ में गाज़ियाबाद ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे। गाजियाबाद एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह निर्देशन व कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ सक्सेना के नेतृत्व में 74 यूपी बटालियन एनसीसी के युवा निशानेबाजों का उच्च स्तरीय फायरिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें गाज़ियाबाद एनसीसी ग्रुप के अंतर्गत आने वाली विभिन्न इकाइयों गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, नोएडा और मेज़बान बड़ौत के 55 बालिका और 33 बालक एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- वार्षिक प्र...