वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आज से 600 एनसीसी कैडेट लेंगे हिस्सा
कोडरमा, सितम्बर 14 -- कोडरमा। राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में मंगलवार से 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। हजारीबाग एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के करीब 600 एनसीसी कैडेट भाग लेंगे। शिविर का नेतृत्व 45 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिंबू (कीर्ति चक्र) करेंगे। कर्नल पारस लिंबू ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेटों में जिम्मेदार नागरिक बनने के गुण विकसित करना तथा देशभक्ति, शारीरिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना है। 10 दिवसीय शिविर के दौरान कदमताल, बाधा दौड़, निशानेबाजी, पदयात्रा, तंबू निर्माण और रस्साकशी जैसी गतिविधियां होंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.